कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी।
Agricultural and industrial exhibition.
उन्नत बीज, खाद-उर्वरक, नवीनतम कृषि मशीनरी, पशुपालन और नई तकनीक — सब कुछ एक ही मैदान पर। दो दिन, सैकड़ों स्टॉल, हजारों किसान।
Improved seeds, fertilisers, the latest farm machinery, livestock care and new technology — all on one ground. Two days, hundreds of stalls, thousands of farmers.
सतत् कपास उत्पादन: फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा
Sustainable Cotton Production for Crop Diversification and Water Resource Security
पंजीकरण में सिर्फ 2 मिनट · तुरंत पंजीकरण नंबर · मोबाइल पर भी आसान
Just 2 minutes to register · Instant registration number · Works great on mobile
कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी
Agricultural and industrial exhibition
विश्वविद्यालय के प्रकाशनों की बिक्री
Sale of university publications
मिट्टी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जाँच
Testing of soil and water samples for a nominal fee
रोगग्रस्त फसलों की जाँच एवं निदान
Examination and diagnosis of diseased crops
खरीफ फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन
Display of new varieties of kharif crops
पशुओं के पालन–पोषण, प्रजातियों तथा इलाज की जानकारी
Information on animal rearing, breeds and treatment
रबी फसलों व सब्जियों के उन्नतशील बीजों की जानकारी एवं बिक्री
Information and sale of improved rabi crop and vegetable seeds
प्रश्नोत्तरी सभा (कृषि संबंधित समस्याएं एवं समाधान)
Q&A session (agriculture-related problems and solutions)
गृह विज्ञान सम्बन्धी जानकारी
Home science related information
फसल प्रतियोगिता
Crop competition
हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम
Haryanvi cultural programme
आँकड़े हर 30 सेकंड में स्वतः अपडेट होते हैं।
Counts refresh automatically every 30 seconds.
अंतिम अपडेट:Last updated: —
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 1 अक्टूबर 2026 को किसान मेला (रबी) का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।
Hon'ble Chief Minister Shri Nayab Singh Saini will inaugurate Krishi Mela (Rabi) 2026 as Chief Guest on October 1, 2026.
श्री श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा, कृषि मेला (रबी) 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभा बढ़ाएंगे।
Sh. Shyam Singh Rana, Minister of Agriculture and Farmers Welfare, Haryana, will grace Krishi Mela (Rabi) 2026 as Guest of Honour.
मुझे किसान मेला (रबी) 2026 में समस्त किसान भाइयों, कृषि वैज्ञानिकों, उद्यमियों एवं आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह मेला विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों को सीधे किसानों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
It gives me immense pleasure to warmly welcome all farmers, agricultural scientists, entrepreneurs and visitors to Krishi Mela (Rabi) 2026. This mela is an important platform for bringing the university's latest research and technologies directly to the farming community.
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेला (रबी) का आयोजन 1 व 2 अक्टूबर को किया जाएगा। मेले का विषय "सतत् कपास उत्पादन — फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा" रखा गया है।
Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University will hold Krishi Mela (Rabi) on October 1 and 2. The mela's theme is "Sustainable Cotton Production — Crop Diversification and Water Resource Security."
कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि मेले में किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा सतत् कपास उत्पादन, फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक तथा कृषि मशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। विश्वविद्यालय की अनुशंसित रबी फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाइजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य भी किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
Vice-Chancellor Prof. Baldev Raj Kamboj said farmers will receive detailed guidance from university scientists on sustainable cotton production, crop diversification and water resource security. Seed, fertiliser, pesticide and farm machinery/implement manufacturing companies will take part. Besides university-recommended improved rabi seeds and biofertilisers, agricultural literature will also be made available to farmers.
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी यह मेला विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 के सामने मेला ग्राउंड में लगाया जाएगा। मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। किसानों को अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि, पशुपालन तथा गृह विज्ञान संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु मेले के दोनों दिन प्रश्नोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी। मिट्टी, सिंचाई जल एवं रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी, तथा दोनों दिन फसल प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
Director Extension Education Dr. Naresh Kaushik said that, as in previous years, the mela will be held at the Mela Ground opposite Gate No. 3 of the university. Sale counters of various government seed agencies will be set up at the venue. Farmers will be shown crops grown by scientists at the university's research farm, along with the techniques used. Q&A sessions on agriculture, animal husbandry and home science will be held on both days, along with scientific testing of soil, irrigation water and diseased plants, and a crop competition on both days.
सह-निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि कृषि मेले की एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी हेतु स्टॉलों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्राइवेट कंपनियों को स्टॉल "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था होगी। विश्वविद्यालय हर वर्ष यह मेला आयोजित करता है, जिसमें हरियाणा व पड़ोसी राज्यों से हजारों किसान भाग लेते हैं। प्रदर्शनी में एचएयू, लुवास तथा हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त विभिन्न कृषि निविष्ट एवं फार्म मशीनरी निर्माता कंपनियां भी भाग लेकर अपनी तकनीक प्रदर्शित करती हैं।
Co-Director (Extension) Dr. Krishna Yadav said stall booking for the mela's agro-industrial exhibition has already begun, with stalls allotted to private companies on a first-come-first-served basis. A waterproof pandal will be arranged for farmers' seating. The university holds this mela every year, drawing thousands of farmers from Haryana and neighbouring states; besides CCS HAU, LUVAS and the Haryana Department of Agriculture & Farmers Welfare, various agri-input and farm machinery companies also take part and showcase their technology.
बीज, कृषि आदान, मशीनरी, पशुपालन देखभाल और विशेषज्ञ सलाह — सब एक ही स्थान पर।
Seeds, inputs, machinery, livestock care and expert advice — under one roof.
कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी।
Agricultural and industrial exhibition.
विश्वविद्यालय के प्रकाशनों की बिक्री।
Sale of university publications.
मिट्टी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जाँच।
Testing of soil and water samples for a nominal fee.
रोगग्रस्त फसलों की जाँच एवं निदान।
Examination and diagnosis of diseased crops.
खरीफ फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन।
Display of new varieties of kharif crops.
पशुओं के पालन–पोषण, प्रजातियों तथा इलाज की जानकारी।
Information on animal rearing, breeds and treatment.
रबी फसलों व सब्जियों के उन्नतशील बीजों की जानकारी एवं बिक्री।
Information and sale of improved rabi crop and vegetable seeds.
प्रश्नोत्तरी सभा (कृषि संबंधित समस्याएं एवं समाधान)।
Q&A session (agriculture-related problems and solutions).
गृह विज्ञान सम्बन्धी जानकारी।
Home science related information.
फसल प्रतियोगिता।
Crop competition.
हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम।
Haryanvi cultural programme.
दोनों दिन प्रातः 9:00 बजे प्रवेश द्वार खुलेंगे। पंजीकृत आगंतुकों के लिए प्रवेश और पार्किंग निःशुल्क है।
Gates open at 9:00 AM on both days. Entry and parking are free for registered visitors.
पंजीकरण Registration
कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन Inauguration of Agro Industrial Exhibition
उद्घाटन समारोह Inaugural function
प्रगतिशील किसानों का सम्मान Felicitation of progressive farmers
फसल प्रतियोगिता Crop competition
मिट्टी एवं जल जांच Soil & water testing
किसान-वैज्ञानिक संवाद Farmers scientist interaction
सांस्कृतिक कार्यक्रम Cultural program
पंजीकरण Registration
फसल प्रतियोगिता Crop competition
मिट्टी एवं जल जांच Soil & water testing
किसान-वैज्ञानिक संवाद Farmers scientist interaction
सांस्कृतिक कार्यक्रम Cultural program
पुरस्कार वितरण Prize distribution
समापन समारोह Closing ceremony
गेट पर कतार से बचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करें। प्रदर्शक इसी प्रणाली में स्टॉल आरक्षित कर सकते हैं — आगंतुकों और विक्रेताओं दोनों के लिए एक ही मंच।
Register online to skip the queue at the gate. Exhibitors can reserve a stall in the same system — one platform for visitors and vendors alike.